{"_id":"5bbe3fb0867a55281d42fc8c","slug":"81539194800-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने थाना घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने थाना घेरा
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
एसपी नार्थ के कार्रवाई के आश्वासन पर लौट गए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पिपराइच। उनौला अव्वल गांव में बुधवार को विवाद की सूचना के बाद भी पुलिस के न पहुंचने और सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। घंटे भर बाद थाने पहुंचे एसपी नार्थ रोहित सिंह सजवाण ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब ग्रामीण लौटे।
उनौला गांव में कुछ लोग बुधवार को सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर शौचालय निर्माण के लिए गढ्ढा खोदने लगे। ग्रामीणों के सूचना देने के बाद भी दोपहर तक पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद नाराज महिलाएं क्षेत्र के कन्हैया लाल के साथ थाने पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि समझौते के बाद सार्वजनिक जमीन से आवागमन का रास्ता मिला था। उस रास्ते पर गांव के दो परिवार शौचालय के लिए गढ्ढा खोदवा रहे हैं। यही नहीं, दोनों परिवार रोकने पर फर्जी केस में फंसाने का धमकी दे रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में मंजू देवी, मुन्नी देवी, सुभावती आदि शामिल रहीं।