फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पकड़ी गई नकली डीजल, एसओ सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

पकड़ी गई नकली डीजल, एसओ सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Mon, 28 Aug 2017 01:32 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई नकली डीजल, एसओ सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
गोरखपुर।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामनगर सुरस में सीओ खजनी ने छापेमारी कर नकली डीजल बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस ने यहां से दो लोगों को गिरफ्तार कर आठ सौ लीटर नकली डीजल बरामद किया है। क्षेत्र में नकली डीजल के धंधेबाजों पर कार्रवाई न करने के आरोप में एसएसपी ने हरपुरबुदहट के थानेदार अवेधश प्रसाद व दो सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया है।
हरपुर बुदहट प्रतिनिधि के अनुसार इलाके में नकली डीजल बनाकर बेचने की शिकायतें लंबे समय से थीं। ऐसी ही एक शिकायत मिलने पर एसएसपी ने पुलिस को सख्ती के निर्देश दिए थे। नतीजा न मिलने पर खजनी की सीओ समीक्षा यादव को जिम्मेदारी दी गई। सीओ ने खजनी के एसओ नासिर हुसैन की टीम के साथ छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक इस दौरान रामनगर सुरस गांव निवासी केदारनाथ यादव, उदयनाथ यादव के घर से 800 लीटर नकली डीजल, मिट्टी के तेल का बड़ा स्टॉक, मिट्टी के तेल को डीजल जैसी शक्ल देने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल बरामद हुआ। डीएम के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर अशोक गुप्ता की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने हरपुर बुदहट पुलिस को एक्शन की अनदेखी करने का दोषी मानते हुए एसओ एसओ अवधेश कुमार, बीट के दो सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया। उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को हरपुर बुदहट का नया एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed