फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कुआनो नदी में मिला मां-बेटा का शव

कुआनो नदी में मिला मां-बेटा का शव

Sun, 05 May 2019 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
कुआनो नदी में मिला मां-बेटा का शव
कुआनो नदी में मिला मां-बेटा का शव
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के कल्याण पट्टी का मामला
प्रेम विवाह किया था नित्या ने, बेटे के साथ रहती थी ससुराल में
पति लुधियाना के किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
पौली/रोसया(संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के कल्याण पट्टी गांव के पास रविवार सुबह करीब सात बजे तीन वर्षीय बच्चे और उसकी मां का शव कुआनो नदी में मिला। शव की पहचान कल्याण पट्टी गांव के निवासी अनिल की पत्नी नित्या (26) और बेटे नितेश के रूप में हुई। मां-बेटे का शव नदी में कैसे पहुंचा, इसके बारे में पुलिस भी कुछ बता नहीं पा रही है। महिला के ससुराल वाले भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। वहीं मायके पक्ष भी इस प्रकरण से खुद को अलग बता रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कल्याण पट्टी गांव के लोगों का कहना है कि अनिल कुमार ने चार वर्ष पहले मुठही खुर्द गांव के आनंद कुमार उर्फ सबलू की बेटी नित्या के साथ प्रेम विवाह किया था। नित्या पति और उसके घरवालों के साथ ससुराल में रहती थी। इस वक्त अनिल लुधियाना में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। घर में नित्या और उसके बेटे नितेश के अलावा सास-ससुर, ननद व देवर हैं। रविवार सुबह करीब सात बजे तीन वर्षीय नितेश का शव कुआनो नदी में बहता देखकर गांव के लोगों ने शोर मचाया। इसकी सूचना पर धनघटा पुुलिस मौके पर पहुंची। नदी से मां-बेटे का शव मिलने की खबर से कोहराम मच गया। नित्या के परिजनों का कहना है कि शाम को भोजन के बाद नित्या बच्चे के साथ सोई थी। सुबह उसका शव नदी में मिलने की जानकारी हुई। दोनों का शव नदी में कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसकी जानकारी उन लोगों को नहीं है। इस संबंध में एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। नित्या के मायके के लोगों ने भी घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed