फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सड़क हादसे में घायल चौथे युवक की भी मौत

सड़क हादसे में घायल चौथे युवक की भी मौत

Tue, 02 Apr 2019 12:50 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल चौथे युवक की भी मौत
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। करमैनी के पास अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से घायल हुए आशीष (36) की भी मौत हो गई। रविवार की देर रात मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आशीष अपने साले के साथ बहन की शादी में शामिल होने के लिए लोगों को कार्ड बांटने निकले थे। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव फैजाबाद ले जाया गया।
विज्ञापन


फैजाबाद निवासी आशीष एक कंपनी में गाड़ी चलाते थे। कार्ड लेकर वह रामचौरा स्थित अपनी ससुराल आए थे। वहां पर साले सतीश उर्फ लल्लू और उनके पट्टेदारी के भाई राधे, भोलू को लेकर आसपास के रिश्तेदारों को कार्ड बांटने के लिए निकले थे। अभी वह करमैनी के पास स्थित कत्यायनी स्थान के पास पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में सतीश, राधे और भोलू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से आशीष को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। आशीष की भी मौत हो गई। भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह रामचौरा गांव पहुंचकर दुख जताया। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंचे थे और परिवार के लोगों को सांत्वना देते दिखे।
विज्ञापन

.बेटे और दामाद के शव देकर बेसुध हो गए

आशीष और सतीश जीजा-साले थे। एक साथ दामाद और बेटे का शव देखकर घरवाले बेसुध हो गए थे। वहीं पास के ही दो और युवकों की भी मौत हुई थी। गांव में चार शव लाए जाने के बाद हर कोई गमगीन हो दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बहनों की तय है शादी

आशीष की बहन की शादी 24 अप्रैल को तय है। बहन की शादी की तैयारियों में लगे आशीष अन्य लोगों को लेकर सोमवार को फैजाबाद जाने वाले थे, लेकिन उसके पहले ही हादसा हो गया। वहीं भोलू की बहन की भी शादी 26 जून को तय है।

एकलौते बेटे थे सतीश

सतीश मां-पिता के एकलौते पुत्र थे। सतीश की शादी तीन साल पहले हुई थी, लेकिन कोई औलाद नहीं है। एक बच्ची हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद से सतीश के घर कोहराम मचा है। एक ओर बहू तो दूसरी ओर बेटी का सुहाग उजड़ जाने से माता-पिता बेसुध हो जा रहे थे।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए, चालक की तलाश

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का सोमवार को मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। वही चालक रामचौरा निवासी प्रदीप का अब भी पता नहीं चला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed