{"_id":"5accd5a64f1c1b693d8b45bd","slug":"71523373478-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड : चार लोगों से हिरासत में चल रही पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड : चार लोगों से हिरासत में चल रही पूछताछ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 10 Apr 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित के घरवालों से मिलने पहुंचे सांसद।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर के चार फाटक फ्लाईओवर बिछिया के पास संतोष साहनी (30) की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अब तक की जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग ही सामने आ रहा है, लेकिन भूमि की खरीद-फरोख्त को भी जांच के केंद्र में रखा गया है। हिरासत में लिए गए कुछ लोगों के एक विधायक से करीबी रिश्ते भी सामने आए हैं।
कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी संतोष साहनी प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। रविवार की रात वह थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से निकला था। इसी बीच करीब 11:30 बजे चार फाटक फ्लाईओवर के पास अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने बिछिया के राजीव ऋषि तिवारी को नामजद मुल्जिम बनाया है। पुलिस ने मोबाइल फोन के कॉल डिटेल के आधार पर चार लोगों को हिरासत में भी लिया है। फरार ऋषि पर एसएसपी ने 15 हजार का इनाम भी घोषित किया है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो आखिरी फोन कॉल से ही मौत का पर्दाफाश होगा। आशंका है कि युवती के बुलाने पर संतोष घर से गया होगा और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस अफसर अभी खुलकर इस मुद्दे पर कुछ भी बोल नहीं रहे हैं। एसएसपी शलभ माथुर का कहना कि जांच चल रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
सांसद ने की घर वालों से मुलाकात
सदर सांसद प्रवीण निषाद ने मंगलवार को मोहद्दीपुर स्थित संतोष साहनी के घर वालों से मुलाकात की। उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस अफसरों से वारदात का जल्द पर्दाफाश करने को कहा। साथ ही चेताया कि यदि ऐसा न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।