लूट के विरोध में बाजार बंद, मुनीम लखनऊ रेफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर व्यापारियों को शांत कराकर आवागमन शुरू कराया। करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित होने की वजह से दोनोें ओर गाड़ियों की लाइन लग गई थी। उधर, हालत बिगड़ने पर मुनीम प्रवीण को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया।
शुक्रवार को जाम खत्म होने के बाद डाक बंगले में व्यापारियों ने संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष विश्वंभर पांडेय की अध्यक्षता में बैठक की। व्यापारियों ने कहा कि सरेआम इस तरह की घटना से व्यापारी डरे हैं। व्यापारियों को सुरक्षा दी जानी चाहिए और बदमाशों को जल्द पकड़ा जाए। थाना प्रभारी जैनेंद्र सिंह भी व्यापारियों के बीच पहुंच गए और उन्होंने कहा कि पुलिस लगी है और बदमाश जल्द पकड़ लिए जाएंगे। बैठक में व्यापारी नेता विरेंद्र चौरसिया, रविंद्र गुप्ता, घनश्याम, राजबहादुर राय, मनोज तिवारी, श्रीराम गुप्ता, दिनेश मद्धेशिया आदि उपस्थित थे।
दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल मुनीम प्रवीण का डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन शुक्रवार देर रात के बाद हालत बिगड़ने लगी। सेहत में सुधार न होने की वजह से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। डॉक्टर उनकी हालत चिंताजनक बता रहे हैं।
यह हुआ था
बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार में आलू व्यापारी मनोज का ट्रक पांडेयबाजार बाजार में गया था। शाम को वसूली करने के बाद वह मुनीम प्रवीण के साथ बैग में 1.70 लाख रुपये लेकर लौट रहे थे। बाजार के पास ही बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे बैठे मुनीम को गोली मारकर रकम लूट ली थी।