फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बीआरडी कांड अभियुक्त मनीष भंडारी गिरफ्तार

बीआरडी कांड अभियुक्त मनीष भंडारी गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2017 01:44 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
बीआरडी कांड अभियुक्त मनीष भंडारी गिरफ्तार

विज्ञापन
गोरखपुर
बीआरडी कांड के 9वें आरोपी ऑक्सीजन सप्लायर पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी को गोरखपुर पुलिस ने रविवार को देवरिया बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। मनीष को पुलिस ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बीआरडी कांड में नामजद आरोपियों में यह आखिरी गिरफ्तारी है।
मनीष की तलाश में पुलिस लंबे समय से लगी थी। लखनऊ और गोरखपुर सहित कई जिलों में छापेमारी भी की जा रही थी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि ऑक्सीजन सप्लायर का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया था। रविवार को सुबह लोकेशन गोरखपुर मिली तो पुलिस ने जाल बिछा दिया। सीओ कैंट अभिषेक सिंह ने घेराबंदी की और देवरिया बाईपास के पास से मनीष को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


मनीष पर ऑक्सीन सप्लाई रोकने का आरोप
पुष्पा सेल्स ही बीआरडी में ऑक्सीजन की सप्लाई करती थी। करीब 69 लाख रुपये की बकायेदारी का हवाला देकर मनीष ने सप्लाई रोक दी थी। इससे स्थिति बिगड़ गई। विवाद पैदा हुआ। मामले में सरकार ने कहा कि अनुबंध में सप्लाई रोकने का तथ्य नहीं था, हर हाल में ऑक्सीजन की सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष पर इन धाराओं में दर्ज है केस
पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष पर पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आपराधिक साजिश, 15 मेडिकल काउंसिल एक्ट, 66 आईटी अधिनियम, मानव वध की कोशिश, धोखाधड़ी, लोकसेवक द्वारा आपराधिक कृत्य की धाराओं में केस दर्ज किया है।


ये अभियुक्त जा चुके हैं जेल
महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता की तहरीर पर पुलिस पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी, निलंबित प्रिंसिपल डॉ. राजीव मिश्रा, उनकी पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला, डॉ. कफील खान, डॉ. सतीश कुमार, संजय त्रिपाठी, उदय, चीफ फार्मासिस्ट गजानन जायसवाल, सुधीर को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed