{"_id":"599d96004f1c1b647f8b45f1","slug":"71503499776-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली से नजदीकी बढ़ने पर चचेरे भाई ने की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साली से नजदीकी बढ़ने पर चचेरे भाई ने की थी हत्या
Updated Wed, 23 Aug 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला थाना क्षेत्र के धुरियापार चीनी मिल के पास हत्या कर फेंके गए ऑटो चालक विनोद के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शिनाख्त होने के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने दो हत्या अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया। फरार तीसरे आरोपी की तलाश चल रही है। विनोद की हत्या उसके चचेरे भाई वीर प्रताप ने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। वीर प्रताप की शादी विनोद के बड़े भाई की साली से हुई थी। संबंध टूट जाने पर विनोद साली का साथ दे रहा था।
पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्र्रेंस कर एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि धुरियापार चीनी मिल के पास मिले शव की शिनाख्त बांसगांव थाना क्षेत्र के अतरौली गांव निवासी रामप्यारे के पुत्र विनोद के रूप में हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि विनोद की हत्या चचेरे भाई वीर प्रताप उर्फ बीरू ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। गोला पुलिस ने घेराबंदी कर भर्रोह पुलिया के पास से वीर प्रताप और बांसगांव के ही लालपुर गांव निवासी रामअशीष को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे अभियुक्त रोहित की तलाश चल रही है।
पूछताछ में वीर प्रताप ने बताया कि विनोद के बड़े भाई की साली की शादी उसके साथ हुई थी। बाद में पत्नी से संबंध ठीक न होने के कारण उसने उसे छोड़ दिया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई में पत्नी की विनोद मदद कर रहा था। इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची। 20 अगस्त की रात तीनों विनोद को लेकर एक ढाबे पर गए। वहां खाना खाने के बाद विनोद को शराब पिलाई गई और बोलेरो से उसे लेकर धुरियापार चीनी मील के पावर हाउस के पास पहुंचे। वहां विनोद को दोबारा शराब पिलाने के बाद हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा भी बरामद कर लिया है।