फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर

Thu, 29 Jun 2017 09:14 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर
घायल अनिल पाल। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर।
शाहपुर क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर दो मल्लाह टोला में मामूली विवाद में मनबढ़ युवकों ने अनिल पाल पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गले और सिर पर चाकू लगने से अनिल की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती अनिल के घरवालों की सूचना पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले मनबढ़ उसी गांव के हैं और घटना के दौरान शराब के नशे में धुत थे।


मल्लाह टोला निवासी अनिल पाल (27) पुत्र राजेंद्र पाल ऑटो चलाकर जीविकोपार्जन करता है। बुधवार की रात वह ऑटो लेकर आया और गांव के पास ही एक दुकान पर बैठकर अंडा खाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही तीन युवक शराब के नशे में आए और अंडा फेंककर वहां पर बैठने लगे। विरोध करने पर अनिल की तीनों ने पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने वहां पर रखे चाकू से ताबड़तोड़ वार कर अनिल को लहूलुहान कर दिया। इसमें अनिल की गर्दन और सिर पर गंभीर चोट आई। मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह से मनबढ़ों के चंगुल से अनिल को बचाया और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसी बीच अनिल के घरवाले अस्पताल पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed