{"_id":"5836e49800cca58d15f61566ab38d7dd","slug":"62-thousend-robbed-for-collection-agent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्शन एजेंट से 62 हजार की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलेक्शन एजेंट से 62 हजार की लूट
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बांसगांव क्षेत्र के माल्हनपार से खजनी मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाश एक कलेक्शन एजेंट से 62 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। एजेंट ने एक राहगीर के मोबाइल से इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद बांसगांव पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार चौरीचौरा क्षेत्र के बघाड़ गांव निवासी राम लखन पासवान जन लक्ष्मी फाइनेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में कलेक्शन एजेंट हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब वह भैंसा बाजार से कलेक्शन करने के बाद वापस गोरखपुर लौट रहे थे। हरिहरपुर कुंवरपुर गांव के पास एक बाइक से आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा सटाकर बैग में रखा नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। रामलखन ने बताया कि बैग में 62374 रुपये नगदी सहित एक लैपटॉप, कुछ जरूरी कागजात रखे हुए थे।
उन्होंने बताया कि एक बदमाश हेल्मेट लगाया हुआ था, जबकि दो ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। राम लखन ने वहां से गुजर रहे एक राहगीर के फोन इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद बांसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ बांसगांव श्याम लाल यादव ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश चल रही है जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।