फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर प्राइवेट लाइनमैन की मौत

फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर प्राइवेट लाइनमैन की मौत

Sat, 11 May 2019 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर प्राइवेट लाइनमैन की मौत
गोरखपुर। गिरधरगंज में शुक्रवार की दोपहर बिजली के खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। खंभे से नीचे गिरने पर उसके सिर में भी चोट लग गई। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ गए उसके साथी शव छोड़कर मेडिकल कॉलेज से फरार हो गए। सूचना पाकर देरशाम उसके घरवाले पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नंदानगर के झरना टोला निवासी संजय निषाद कई वर्षों से बिजली निगम के साथ जुड़े थे। छह माह पहले टेंडर खत्म होने के बाद भी वह बिजली निगम से जुड़े रहे। शुक्रवार की दोपहर में वह बिना शटडाउन लिए ही खंभे पर चढ़कर एक उपभोक्ता का केबल जोड़ रहे थे। उसी दौरान हादसा हो गया। संजय के साथ काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उसे मिर्गी का दौरा आता था। वे आशंका जता रहे है कि खंभें पर चढ़ने के बाद उसे मिर्गी का दौरा आ गया।
विज्ञापन


संजय निषाद ठेका डिसकनेक्शन टीम में काम करता था। छह माह पहले टेडर खत्म होने के बाद डिसकनेक्शन टीम के कर्मचारियों को हटा दिया गया। आज पता नहीं कहा से वह खंभे पर बिना शटडाउन लिए चढ़कर फाल्ट बनाने लगा। प्राइवेट कर्मचारियों से बिजली निगम का कोई सरोकार नहीं है। हमारा कर्मचारी होता तो शटडाउन लेकर ही खंभे पर चढ़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई अमितेश्वर गोस्मावी, एसडीओ खोराबार क्षेत्र

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed