फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गुस्से में दोनों के सिर में मारी थी गोली

शाहपुर डबल मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपियों ने गुस्से में दोनों के सिर में मारी थी गोली

Tue, 29 Jan 2019 11:52 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 29 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
गुस्से में दोनों के सिर में मारी थी गोली
डबल मर्डर में शामिल दुर्गेश और राशिद को गिरफ्तार कर पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश कर दिया। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। शाहपुर के डेयरी कॉलोनी में डबल मर्डर में शामिल दो आरोपियों दुर्गेश और राशिद को गिरफ्तार कर पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार रंजिश में मारपीट के दौरान गुस्से में सिर में गोली मारने से रानू और रमेश की जान चली गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल में दो पिस्टल भी बरामद कर ली। फरार अन्य पांच आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। सभी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता व एसपी (सिटी) विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइंस में मंगलवार को पकड़े गए दोनों बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि शेरू और रानू उर्फ अरविंद सिंह के बीच आपसी रंजिश थी। पहले भी रानू ने साथियों के साथ शेरू को कई बार मारा था। 23 जनवरी की रात दुर्गेश उर्फ मंटू ने घर पर दोस्तों को दावत दी थी। इसमें राशिद खान, संदीप, मनीष साहनी, नवनीत मिश्रा उर्फ लकी, अंगेश सिंह व दुर्गेश का भाई शेरू भी शामिल था। इसी दौरान दस बजे रात में रानू ने फोन कर शेरू को गाली दे दी। शराब के नशे में दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। आवेश में रानू अपने साथी रमेश को लेकर उनके घर पहुंच गया। वहां शेरू को मारने लगा। इसी दौरान राशिद और शेरू ने गोली चला दी। रानू को गोली लगते ही उसका साथी रमेश भागने लगा। फिर उसको भी गोली मार दी गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ने मुखबिर की सूचना पर मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के पास से आरोपी दुर्गेश और राशिद को गिरफ्तार कर लिया। एसपी (सिटी) ने बताया कि दोनों ही आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद बाहर होंगे नामजद आरोपी

हत्या के बाद मृतक रानू सिंह के पिता राजेश सिंह ने 12 नामजद समेत 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एसपी (सिटी) ने बताया कि जांच में सामने आया है कि 2014 में देवरिया में एक हत्या हुई थी। उसमें पिता-पुत्र मुल्जिम थे। उसी रंजिश को लेकर कुछ नाम शामिल कराए गए हैं। जांच के बाद बेगुनाह लोगों के नाम केस से बाहर किए जाएंगे।

पहले भी कई बार हुई थी मारपीट

सीओ (क्राइम) प्रवीण सिंह ने बताया कि शेरू और रानू के बीच पहले भी कई बार मारपीट हुई थी। रानू कद-काठी से मजबूत होने की वजह से अक्सर शेरू को मार दिया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed