{"_id":"5c379892bdec22731a6ba5cb","slug":"61547147410-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से फोन पर मांगी एक लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से फोन पर मांगी एक लाख की रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी से फोन पर मांगी एक लाख की रंगदारी
एसएसपी से की शिकायत, सीओ को जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोला के पटरा बल्ली व्यापारी सुरेंद्र कुमार से बदमाशों ने फोन कर एक लाख की रंगदारी मांगी है। बुधवार को व्यापारी ने एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता से मिलकर शिकायत की। एससपी ने सीओ गोला को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
गोला के नरहन निवासी सुरेंद्र क्षेत्र के भरोहपारी में पटरा बल्ली की दुकान चलाते हैं। हरेंद्र के मुताबिक उनके मोबाइल फोन पर बुधवार की सुबह 6387736476 नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि एक लाख रुपया दे दो, नहीं तो जान से हाथ धोना पडे़गा। इसके बाद बदमाश ने अपना मोबाइल फोन को ऑफ कर दिया। सुरेंद्र का आरोप है कि बदमाशों ने अक्तूबर और नवंबर 2018 में भी फोन पर धमकाकर एक लाख की रंगदारी मांगी थी। जिसकी तहरीर गोला पुलिस को दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। बुधवार को फिर से धमकी मिलने पर सुरेंद्र ने एसएसपी से मिलकर अपने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई।