{"_id":"5be871d2bdec2269ba10d06d","slug":"61541960146-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्रधान समेत 3 पर छेड़खानी का मामला दर्ज, किशोरी को जबरन गाड़ी में बैठाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरखपुर: प्रधान समेत 3 पर छेड़खानी का मामला दर्ज, किशोरी को जबरन गाड़ी में बैठाने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो
पुलिस ने केवटलिया के ग्राम प्रधान राकेश पासवान और उनके दो साथियों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई तरकुलही गांव के प्रधान राजू कन्नौजिया की तहरीर पर की गई है। इससे पहले शनिवार को राकेश ने राजू, राजीव, सूरज और श्रीप्रकाश पर मारपीट और एससी-एसटी में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
राजू ने तहरीर में पुलिस को बताया है कि बुधवार को उनके घर के सामने एक किराने की दुकान पर केवटलिया के प्रधान राकेश अपने दो साथियों के साथ पहुंचे। दुकान पर कक्षा सात में पढ़ने वाली एक किशोरी भी सामान लेने आई थी। इस दौरान राकेश और उनके साथियों ने किशोरी से छेड़खानी की और उसे अपनी गाड़ी पर जबरन बैठा कर ले जाने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और राकेश को पकड़ लिया। बाद में लोगों ने समझाकर छोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद गुरुवार को राकेश और उनके साथियों ने रास्ते में घेर कर राजू के बेटे अनुज की पिटाई कर दी।
विज्ञापन