फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   परिवार के साथ जा रहे हैं बैंक मैनेजर पर हमला कर लूटपाट

परिवार के साथ जा रहे हैं बैंक मैनेजर पर हमला कर लूटपाट

Wed, 26 Sep 2018 12:31 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 26 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
परिवार के साथ जा रहे हैं बैंक मैनेजर पर हमला कर लूटपाट
loot shimla
गोरखपुर। पत्नी और बच्चों के साथ कार से जा रहे भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर दया नाथ को मंगलवार की रात सिकरीगंज के पास रोककर दो युवकों ने 16 हजार रुपये, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। सड़क पर ईंट के टुकड़े लेकर खड़े युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर उन्होंने ईंट से मारकर बैंक मैनेजर का सिर फोड़ दिया। उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

गोरखनाथ के बरगदवा स्थित भारतीय स्टेट बैक में मैनेजर दयानाथ सिकरीगंज के असौनी निवासी ममेरे भाई अमरनाथ, पत्नी व बच्चों के साथ गाजीपुर गए थे। मंगलवार को लौटते समय रात दस बजे गोपालपुर चौराहे के पास बीच सड़क पर ईंट लेकर खड़े दो युवकों ने गाड़ी रोक दी और छीना झपटी करने लगे। इसके बाद बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed