फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कचहरी के पास से महिला का बैग उड़ाया

कचहरी के पास से महिला का बैग उड़ाया

Sun, 08 Jul 2018 01:33 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 08 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
कचहरी के पास से महिला का बैग उड़ाया
क्राइम - फोटो : demo
गोरखपुर। दीवानी कचहरी के पास से बाइक की हैंडिल में टंगा बैग लेकर उचक्का फरार हो गया। बैग में महिला के गहने, कपड़े थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

खोराबार के महिभार निवासी दिनेश मिश्र शनिवार को पत्नी रेनू पांडेय के साथ ससुराल जा रहे थे। शनिवार को ही कोर्ट में एक मुकदमे की तारीख थी। उन्होंने पत्नी को दीवानी कचहरी के बगल में एटीएम के पास बैठा दिया और बाइक भी वहीं खड़ी कर दी।
विज्ञापन


तारीख देख कर आने की बात कहते हुए वह कचहरी में चले गए। रेनू पांडेय का बैग बाइक की हैंडिल में टंगा था। रेनू बगल में छाए में बैठ गईं। उसी दौरान एक उचक्का आया और बैग लेकर जाने लगा। महिला की नजर पड़ी तो वह शोर मचाने लगी, लेकिन तब तक उचक्का भाग चुका था। रेनू ने बताया कि बैग में कपड़े के अलावा गहने भी थे। कचहरी से वापस आए दिनेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कैंट पुलिस एटीएम के सामने लगे सीसी कैमरे से उचक्के की शिनाख्त की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed