फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मदर्स-डे से पहले बच्चों के सिर से मां की छांव छिनी

मदर्स-डे से पहले बच्चों के सिर से मां की छांव छिनी

Sun, 13 May 2018 11:04 PM IST
siddharthnagar/उदयभान पाठक
siddharthnagar/उदयभान पाठक Updated Sun, 13 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मदर्स-डे से पहले बच्चों के सिर से मां की छांव छिनी
मां की मौत के बाद गमगीन बच्चे । - फोटो : अमर उजाला
खेसरहा (सिद्धार्थनगर)।मदर्स-डे के एक दिन पहले तीन अबोध बच्चों के सिर से मां की छांव छिन गई। उसे छीनने वाला उनके ही पिता का कथित दोस्त है। जिसके विश्वासघात से उनकी दुनिया ही उजड़ गई। मासूम बच्चों को मां के लिए बिलखता देख पिता ही नहीं सांत्वना देने वाले भी रो पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


विजय की पत्नी विंध्यवासिनी (30) के तीन बच्चे आदित्य धनराज (5), शिवराज (3), हेमराज (14 माह) हैं। सबसे छोटा बेटा रो-रो कर अम्मा-अम्मा पुकार रहा है। वहीं, अन्य दोनों बेटों को पता नहीं है कि अब उनकी मां उनके बीच में नहीं रहीं। वह घर आने वाले लोगों को देखकर हैरान हैं, उनके पुचकारने पर अपने पिता की गोद में दुबकने की कोशिश करते हैं। कभी-कभी मां को याद कर मचल उठते हैं, जिसे देखकर हर व्यक्ति की आंखें नम हो जा रही थीं। लोगों के जुबान पर बस यही सवाल था कि इन बच्चों की परवरिश कौन करेगा, क्योंकि पति के अलावा बच्चों की परवरिश करने वाला कोई नहीं है। पीड़ित युवक के माता- पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि बड़ा भाई दूसरे गांव में जाकर बस गया है।
विज्ञापन



मामला दो समुदाय का होने से गांव में पीएसी तैनात
खेसरहा (सिद्धार्थनगर)। मामला दो समुदाय का होने से गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी के ससुराल में पूछताछ की तो उन्होंने नाराज होकर अपने घर जाने की बात कही। वहीं कुछ गांववालों ने दोनों आरोपियों के गांव में दिखने की बात कही। एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर एएसपी मुन्ना लाल सिंह, सीओ उमाशंकर सिंह के अलावा, पथरा, बांसी, जोगिया व खेसरा थाने की पुलिस पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed