{"_id":"59c0266d4f1c1bae688b5434","slug":"61505764973-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगेस्टर कोर्ट में पेश हुआ माफिया सुधीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगेस्टर कोर्ट में पेश हुआ माफिया सुधीर
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
जेल में बंद पिपरौली के ब्लॉक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह और उनके चार साथियों को पुलिस ने सोमवार को गैंगेस्टर कोर्ट में पेश किया। विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर मनोज कुमार राय ने सुनवाई के बाद 60 दिन की न्यायिक रिमांड पर सभी को जेल भेज दिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने माफिया सुधीर सिंह को एक माह पहले रंगदारी मांगने और असलहे के साथ गिरफ्तार किया था। एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने चार दिन पहले माफिया सुधीर सिंह और उनके चार साथियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी।
दस अगस्त को रेलवे के बीजी ऑफिस में माफिया सुधीर सिंह और उसके गुर्गों ने आनंद भगत की पटना स्थित इलेक्ट्रिकल कंपनी के मैनेजर मोहम्मद आकिब की पिटाई कर आठ लाख रुपये का एफडीआर फाड़ दिया था। इसके अलावा ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगी और दोबारा टेंडर डालने पर जान से मारने की धमकी दी। मैनेजर ने एसएसपी से शिकायत की तो क्राइम ब्रांच की टीम ने सुधीर सिंह के साथ 11 गुर्गाें को गिरफ्तार किया। सभी बदमाश जेल में बंद हैं। वह अपनी जमानत में जुटे थे कि एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने सुधीर सिंह, वीरेंद्र यादव, सूरज, राहुल गुप्ता और रमेश जायसवाल पर गैंगेस्टर की कार्रवाई कर दी।