{"_id":"59b404354f1c1be97f8b56e3","slug":"61504969781-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी कांड के आरोपी लिपिक सुधीर को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीआरडी कांड के आरोपी लिपिक सुधीर को जेल भेजा
Updated Sat, 09 Sep 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी कांड के आरोपी लिपिक सुधीर पांडेय को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी याकमिन अकबर की अदालत में पेश आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस मामले में अभी भी पांच आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में भी टीमें लगी हैं। एसएसपी का कहना है कि जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
बताते चलें, ऑक्सीजन की कमी के बीच बच्चों की मौत मामले में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता की तहरीर पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज हुआ था। गोरखपुर केस ट्रांसफर होने के बाद से ही मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। इस मामले में निलंबित पूर्व प्रिंसिपल डॉ. राजीव मिश्रा समेत 9 नामजद आरोपी हैं। डॉ. राजीव मिश्रा, उनकी पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला, डॉ. कफील खान की गिरफ्तारी हो चुकी है। लिपिक सुधीर पांडेय की गिरफ्तारी खजांची चौक के पास शुक्रवार की रात हुई। शनिवार को सुधीर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
सुधीर पर इन धाराओं में दर्ज है केस
गुलरिहा थाने में दर्ज केस के मुताबिक जजेज कंपाउंड निवासी सुधीर पांडेय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आपराधिक साजिश, 15 मेडिकल काउंसिल एक्ट, 66 आईटी अधिनियम, मानव वध की कोशिश, धोखाधड़ी, लोकसेवक द्वारा आपराधिक कृत्य की धाराओं के आरोपी हैं।
विज्ञापन
ये आरोपी अभी भी फरार
पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी, डॉ. सतीश कुमार, चीफ फर्मासिस्ट गजानन जायसवाल, संजय त्रिपाठी, उदय अभी फरार हैं।