{"_id":"59a1d1ee4f1c1b83108b4a8f","slug":"61503777262-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बालिका की मौत से गांव में चीख पुकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बालिका की मौत से गांव में चीख पुकार
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
झंगहा इलाके के रानापार गांव में तीन बालिकाओं की मौत से चीख पुकार मच गई है। आंखों के सामने डूबने और बचा न पाने का मलाल घरवालों के साथ गांव के लोगों को सता रहा है। गांव वाले इसे दैवीय आपदा बताकर घरवालों को सांत्वना दे रहे हैं। हादसे के बाद बाढ़ से घिरे लोग चाह कर भी बालिकाओं के साथ अस्पताल नहीं पहुंच सके। यही नहीं घरवालों को अब दाह संस्कार की चिंता सता रही है।
रानापार और आसपास के गांव को बाढ़ ने पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया है। चारों तरफ पानी होने से रास्ता बंद हो चुका है और आने-जाने का एकमात्र साधन नाव ही है। इसी बीच गांव की तीन बालिकाएं डूब गईं। पहले बाढ़ ने उजाड़ा है और इसी बीच मौत ने लोगों को झकझोर दिया है। मौत से परिवार के साथ गांव में मातम छा गया है। वहीं उनके दाह संस्कार में भी मुसीबत बनी हुई है। अंतिम वक्त के काम के लिए गांव में खाली जमीन नहीं बची है।