फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डीजल भरे टैंकर में लगी आग

डीजल भरे टैंकर में लगी आग

Tue, 13 Jun 2017 09:19 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
डीजल भरे टैंकर में लगी आग
गोरखपुर। खोराबार इलाके के सिसवा चनकापुर के पास फोरलेन पर डीजल भरे टैंकर में मंगलवार की शाम आग लग गई। ड्राइवर और खलासी ने टैंकर से कूदकर जान बचाई। इससे करीब एक घंटे तक फोरलेन पर आवागमन ठप रहा। संयोग अच्छा था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


वाराणसी से 20 हजार लीटर डीजल लेकर कुशीनगर जा रहा टैंकर अभी फारेलेन पर सिसवा-चनकापुर गांव के पास पहुंचा ही था कि टैंकर के दाहिने हिस्से का पिछला टायर ब्रस्ट कर गया। ड्राइवर नीचे उतरकर टायर बदलने जा ही रहा था कि इसी बीच अचानक आग लग गई। ड्राइवर के शोर मचाने पर टैंकर में बैठा खलासी भी नीचे कूद गया। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। टैंकर में आग देखकर लोग सकते में आ गए। इससे लोगों ने फोरलेन पर आवागमन बंद करा दिया। सूचना देने के करीब 40 मिनट बाद दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और करीब 20 मिनट बाद आग पर काबू पा लिया। इसके बाद पुलिस ने आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed