{"_id":"59205c844f1c1bdb30f23e6f","slug":"6-year-old-girl-died-in-road-accident-while-she-was-returned-from-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत
अमनदीप सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 21 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
अनन्या की फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल से लौट रही छात्रा को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। छात्रा भाई के साथ लौट रही थी। भाई बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक थोड़ी दूर पर स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जांच कर रही है।
गोपालपुर प्रतिनिधि के मुताबिक हरपुर गांव के काश्त काशी नायक टोला के रहने वाले दीनानाथ असम में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे हैं आयुष और अनन्या। दोनों ही गोला स्थित एमसीए पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। एलकेजी की छात्रा अनन्या (6) बड़े भाई आयुष (10) के साथ स्कूल गई थी। शनिवार दोपहर बाद छुट्टी होने पर दोनों स्कूल से घर से लौट रहे थे। स्कूल से कुछ दूरी पर ही दोनों बच्चे सड़क पार कर ही रहे थे तभी चीनी मिल की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अनन्या के सिर में चोट लगी। जब तक लोग अस्पताल पहुंचाते उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को पास के ही एक पेट्रोल पंप से कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था।
सदमे में है भाई
हादसे के बाद भाई आयुष सदमे में आ गया है। वह बहन के साथ ही स्कूल से लौट रहा था। ट्रक से एक्सीडेंट के बाद आयुष सड़क पर ही बैठकर दहाड़े मारने लगा। कुछ देर बाद घरवाले आए तो वह सड़क से हटा। बहन के पास से वह हटने को तैयार ही नहीं था।
विज्ञापन
घर पर मचा कोहराम
अनन्या की मौत की खबर पाते ही घर पर कोहराम मच गया। घर पर पहुंचे रिश्तेदार मां को संभाल रहे हैं। मां रह-रह कर बेहोश हो जा रही है। अनन्या के पिता असम में रहकर कमाते हैं। उन्हें भी फोन से सूचना दी गई है। वह गांव लौट रहे हैं।