फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एटीएम हैकर बिलाल को जेल भेजा

एटीएम हैकर बिलाल भेजा गया जेल

Wed, 15 Aug 2018 01:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 15 Aug 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
एटीएम हैकर बिलाल को जेल भेजा
atm PIN
पीपीगंज। एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर जालसाजी करने वाले बिलाल को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गैंग के सरगना साजिद की तलाश में पुलिस एक सप्ताह से लगी है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। डॉक्टर साजिद की गिरफ्तारी के बाद एटीएम क्लोनिंग कर कई खातों से रकम उड़ाने की घटनाओं का पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


पीपीगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के मैनेजर ने बिलाल को लोगों के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करते हुए पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। लखनऊ के डालीगंज निवासी बिलाल से पूछताछ कर पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में लगी थी। बिलाल ने पुलिस को गैंग में आठ लोगों के शामिल होने की जानकारी दी थी। इनमें से चार जेल में हैं वहीं सरगना डॉक्टर साजिद, आशीष और विशु पांडेय पुलिस की पहुंच से दूर हैं। पुलिस ने साजिद सहित तीनों अभियुक्तों की घेरेबंदी शुरू की लेकिन वे चकमा देकर निकलने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


पीपीगंज थानाध्यक्ष अरुण पवार ने बताया कि बिलाल खान ने पूछताछ में अन्य साथियों के नाम बताए हैं। उनकी तलाश जारी है। जल्द ही गैंग के सरगना व सभी सदस्य पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पीपीगंज पुलिस ने बिलाल के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। उसके पास से दो क्लोन कर तैयार किए गए एटीएम कार्ड, एक एटीएम कार्ड स्कैनर डिवाइस, 2,250 रुपये नकद, एक पैनकार्ड, एक आधार कार्ड व एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed