{"_id":"5b329ca94f1c1b694d8b89c0","slug":"51530043560-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सड़क हादसे में 15 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच सड़क हादसे में 15 घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए चार सड़क हादसों में मंगलवार को 15 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से कुछ को दवा-पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई तो कुछ की चोट गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
कैंपियरगंज में मोदीगंज के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सिकरीगंज बरला निवासी मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, राजकुमार, विनोद, मायालता तथा बढ़नी, बांसगांव की सुमित्रा, प्रभावती, रामप्रीत और विनोद घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं, बेलीपार में बाघागड़ा के पास दोपहर ढाई बजे कार और ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एकला निवासी बरखू पासवान और पिपरी निवासी सुदर्शन घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की चपेट में आकर साइकिल से घर जा रहे खजनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी छबी कनौजिया भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सरहरी प्रतिनिधि के मुताबिक गुलरिहा के रघुनाथपुर टोला में घर के बाहर खेल रही पांच साल की बसंती बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। पिता अच्छेलाल ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। एक अन्य खबर के मुताबिक चिलुआताल के बालापार में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर चिलुआताल के आद्या (28) और मानीराम के हरेंद्र (26) घायल हो गए। दोनों बाइक से जा रहे थे। ट्राली भी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे चालक भी गंभीर से घायल हो गया।