{"_id":"5b101a944f1c1ba06e8b5986","slug":"51527782036-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की रकम के साथ दो बदमाश पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की रकम के साथ दो बदमाश पकड़े गए
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
hathkadi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और बड़हलगंज पुलिस ने पटना तिराहे से बुधवार को लूट के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से लूट के 33 हजार चार सौ रुपये, एक तमंचा और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की बाइक भी बरामद की है।
बृहस्पतिवार को एसपी साउथ ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के दक्षिणांचल में हो रही लूट की घटनाओं के पर्दाफाश और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच तथा क्षेत्र के थानेदारों की टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने पटना तिराहे पर एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो बदमाशोें को पीछा करके पकड़ा। बदमाशों की पहचान बड़हलगंज के गोला कस्बा निवासी जुबैर कुरैशी और भोला कुरैशी के रूप में हुई है।
जुबैर वर्तमान में आजमगढ़ के रौनापार थाने के हाजीपुर में रहता है। पुलिस का दावा है कि इनके पकड़े जाने से बडहलगंज में 21 मई को हुई डेढ़ लाख की लूट और बेलघाट में 15 मई को हुई दस हजार रुपये की लूट सहित तीन वारदातों का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों लूट के मामलों में इनामी थे और 23 अप्रैल को जेल भेजा गया था। जेल से मई के पहले सप्ताह में छूटने के बाद दोनों दोबारा वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने बताया कि वारदातों में जिस बाइक का इस्तेमाल इन बदमाशों ने किया, वह बिहार के पटना से चुराई गई थी।