{"_id":"5a58ba744f1c1bea408b4661","slug":"51515764340-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे से लूट, पिता को थाने से धक्के देकर बाहर किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे से लूट, पिता को थाने से धक्के देकर बाहर किया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 12 Jan 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां इलाके में प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी से बाइक पर मदद मांगकर नशीला पेय पिलाकर लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटे की सूचना के बाद रिटायर फौजी भी थाने पहुंचे तो पुलिस ने केस दर्ज करने की जगह उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि उन्हें धक्के देकर थाने से बाहर कर दिया गया। रिटायर फौजी ने आईजी, डीआईजी, एसएसपी को डाक के जरिए प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
तिवारीपुर इलाके के सूर्यकुंड निवासी और रिटायर फौजी युगल किशोर मिश्र के पुत्र अचल कुमार मिश्र बांसी में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। अचल के मुताबिक वह दस जनवरी को वापस लौट रहे थे कि रास्ते में एक युवक ने मदद मांगी। रास्ते में वह चाय पीने की गुजारिश करते हुए बाइक रोकवा ली। वहीं पर चाय में उसने नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे वह बेहोश होने लगे तो वह उनको ढकेलकर चार हजार रुपये, एटीएम कार्ड और बाइक लेकर फरार हो गया।
रात बारह बजे के करीब होश आने पर वह थाने गए तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अचल ने इसकी जानकारी पिता को दी। अगले दिन पिता भी थाने पहुंचे। युगल किशोर का आरोप है कि थानेदार ने केस दर्ज करने की गुजारिश पर उनको गालियां दीं। पूर्व फौजी बताने पर उनको धकेल कर थाने से बाहर कर दिया गया।