फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   खनन को लेकर तड़तड़ाई गोलियां

खनन को लेकर तड़तड़ाई गोलियां

Fri, 08 Dec 2017 01:49 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खनन को लेकर तड़तड़ाई गोलियां
खनन के लिए तड़तड़ाई गोलियां
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली के पहियों में लगी गोली, चालक की तहरीर पर केस दर्ज
खोराबार के टीकर गांव के पास वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
खोराबार।
लालपुर टीकर गांव के पास मिट्टी खनन के लिए गुरुवार की शाम बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की। इसमें ट्रैक्टर-ट्राली चालक बाल-बाल बच गया। गोली ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए पर लगी। पुलिस ने चालक अजय की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खनन को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

खोराबार के कजाकपुर निवासी अमिता मणि त्रिपाठी का लालपुर टीकर में खनन का पट्टा है। गुरुवार को चालक अजय ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी ला रहा था। बंधे पर खड़ा कर वह विभागीय पर्ची कटवाने चला गया। अजय के मुताबिक वह जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली के पास पहुंचा तभी तीन-चार बाइक पर सवार आठ से ज्यादा लोग आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस पर उसने भागकर जान बचाई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अजय की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed