{"_id":"59e2675a4f1c1bf2538b73fc","slug":"51508009818-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस टीचर पर छेड़खानी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांस टीचर पर छेड़खानी का मुकदमा
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बीए की छात्रा ने डांस टीचर पर छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। छात्रा का आरोप है कि डांस सिखाने के दौरान वह अश्लील हरकत करते थे। डांस क्लास छोड़ देने के बाद वे स्कूल जाने के दौरान परेशान करते थे। टीचर ने अपने दोस्तों की मदद से चिट्ठी देकर बात करने को भी कहा था। परेशान छात्रा ने घरवालों को इसकी जानकारी दी फिर गोरखनाथ थाने में पहुंचकर शिकायत की। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
गोरखनाथ इलाके के जमुनहिया निवासी सरफराज खान डांस टीचर हैं। उनके पास बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा भी डांस सीखने को जाती थी। छात्रा का कहना है कि वह डांस सिखाने के बहाने ही वह अश्लील हरकत करते थे। बात बढ़ी तो छात्रा ने डांस क्लास छोड़ दी। इस पर वह उसका पीछा करने लगा और स्कूल से आते-जाते समय छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा का कहना है कि उनके दोस्त एक दिन स्कूल से जाते समय रास्ते में रोक लिए और चिट्ठी देने लगे। न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। इंस्पेक्टर गोरखनाथ ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।