फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रेलवे अधिकारी की पत्नी का बदमाशों ने चेन लूटा

रेलवे अधिकारी की पत्नी का बदमाशों ने चेन लूटा

Tue, 22 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
रेलवे अधिकारी की पत्नी का बदमाशों ने चेन लूटा

विज्ञापन
पादरी बाजार।
शाहपुर थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने रेल अधिकारी की पत्नी की चेन लूट ली। महिला सोमवार की देर शाम तीज का बाजार कर घर लौट रही थी। चेन स्नेचिंग से इलाके में सनसनी फैल गई है। शाहपुर इलाके में महीने भर के अंदर एक दर्जन से अधिक महिला की चेन लूटी जा चुकी है। एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। कुछ लुटेरों का सीसी फु टेज तस्वीर जारी कर पुलिस खाली हाथ बैठी है।

शाहपुर के शक्ति नगर कालोनी निवासी जेपी गौंड रेलवे के वाणिज्य विभाग में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधन है। उनकी पत्नी सीमा गौड़ साढ़े सात बजे तीज ब्रत के लिए बाजार से सामान खरीद कर घर लौट रही थी। शाहपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर हेलमेट लगाए पल्सर बाइक सवार बदमाशों उनके गले पर झपट्टा मार कर चेन खींचने की कोशिश की। आधा चेन ही बदमाशों केे हाथ आया। महिला के शोर मचाने पर कई लोग पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर शाहपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दो दिन पहले राप्तीनगर में लोहा व्यवसायी की पत्नी के गले से बदमाशों से चेन लूटी थी। शाहपुर इलाके की महिला अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। कई चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद भी एसएसपी ने शाहपुर के तत्कालीन थानेदार को कैंट की जिम्मेदारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed