फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शोहदों का आतंक, एक घंटे कैद में रही छात्राएं

शोहदों का आतंक, एक घंटे कैद में रही छात्राएं

Fri, 28 Jul 2017 02:30 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
शोहदों का आतंक, एक घंटे कैद में रही छात्राएं

विज्ञापन
सरहरी (गोरखपुर)।
गुलरिहा इलाके के सरहरी गांव स्थित गुजराती देवी कन्या इंटर कॉलेज में शोहदों के आतंक से दहशत फैल गई है। बृहस्पतिवार को उनके उत्पात के कारण एक घंटे तक छात्राएं कॉलेज में ही कैद रहीं। बाद में प्रधानाचार्य की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तब गेट खोला गया। पुलिस के आने की खबर पाते ही शोहदे फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

कॉलेज के बाहर आए दिन शोहदे एकत्र हो जाते हैं। छात्राओं से छींटाकशी करने के साथ ही वे अभद्र टिप्पणी करते हैं। इसकी शिकायत कई दिन से छात्राएं कर रही थीं। कॉलेज के अध्यापक और स्टाफ जब मौके पर पहुंचते हैं तो वे फरार हो जाते हैं। बृहस्पतिवार को कॉलेज के आसपास काफी संख्या में शोहदे पहुंच गए। छुट्टी होते ही उन्होंने छेड़खानी शुरू कर दी। ऐसे में छात्राएं फिर कॉलेज लौट गईं। उन्होंने प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रधानाचार्य ने गेट पर ताला बंद करा दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर छात्राएं घर जा सकीं। पुलिस शोहदों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed