{"_id":"595a4b564f1c1be20a8b4acf","slug":"51499089750-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 03 Jul 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजरी गांव में सोमवार की सुबह बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 26 नामजद और 10 अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना सुबह छह बजे की है। गांव के विभीषण गोंड व कपूर चंद यादव के घर के बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। करीब 10 बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। गांव के लोगों ने डायल-100 को सूचना दी। थोड़ी ही देर में गगहा थाने से पुलिस पहुंच गई। घायल यदुवीर यादव, शत्रुघभन यादव, कपूर चंद यादव और दूसरे पक्ष के आकाश गोंड, राम शरण गोंड, शेषनाथ, अमित व ऊषा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गगहा में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल शत्रुघ्न को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कपूर चंद यादव की तहरीर पर 11 नामजद और 10 अज्ञात तथा अमन गोंड की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है।