फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   50 lakhs has been demonded by a criminal

50 हजार के इनामी ने मांगी 50 लाख की रंगदारी

Thu, 25 Aug 2016 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Thu, 25 Aug 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
50 lakhs has been demonded by a criminal
रंगदारी - फोटो : demo
50 हजार रुपये के इनामी बदमाश चंदन सिंह ने शाहपुर के प्रापर्टी डीलर जगदीश यादव से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 23 अगस्त की रात चंदन सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने का केस दर्ज किया। पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शाहपुर, दरगहिया निवासी जगदीश यादव प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। 14 अगस्त की दोपहर 12:47 बजे उनके पास मोबाइल नंबर 7071520269 से फोन आया। कॉल रिसीव करने पर फोन करने वाले ने खुद को चंदन सिंह बताते हुए 50 लाख रुपये मांगे। उसने कहा कि प्रापर्टी डीलिंग का धंधा ठीक से चल रहा है। अगर रकम न मिली तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। धमकी से सहमे जगदीश एक सप्ताह तक तो शांत रहे, लेकिन 23 अगस्त की शाम उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर शाहपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


14 अगस्त को ही दोपहर 12:49 बजे बड़हलगंज की पूर्व चेयरमैन गीता देवी के बेटे एवं स्वर्ण व्यवसायी नित्यानंद जायसवाल को भी इसी नंबर से फोन करके चंदन सिंह के नाम पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 14 अगस्त की देर रात ही केस दर्ज कर लिया था। पुलिस मान रही है कि दोनों ही मामलों में एक व्यक्ति का हाथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मई को पुलिस कस्टडी से भागा था चंदन

चिलुआताल के कुसहरा का रहने वाला चंदन 31 मई को आगरा के अस्पताल से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। लखनऊ में पकड़े जाने के बाद उसे बदायूं जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। तबीयत खराब होने पर उसे आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगने वाले की छानबीन चल रही है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- रामलाल वर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed