फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के गनर को जहरखुरानों ने लूटा

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के गनर को जहरखुरानों ने लूटा

Thu, 04 Apr 2019 12:48 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Thu, 04 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के गनर को जहरखुरानों ने लूटा
गगहा (गोरखपुर)। बलिया के पूर्व विधायक और सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अंबिका चौधरी के गनर दुर्गेश यादव को जहरखुरानों ने लूट लिया। बुधवार की रात गगहा इलाके के भलुआन के पास घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उन्हें सड़क किनारे फेंक दिया था। अचेत हालत में मिले दुर्गेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनके पास से कार्बाइन भी गायब है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही।
विज्ञापन


बड़हलगंज के खड़ेसरी के बेदौली खुर्द निवासी दुर्गेश यादव पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। इन दिनों वह पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के गनर के रूप में तैनात हैं। बुधवार को वह लखनऊ से गोरखपुर अपने घर के लिए चले थे। बस से वो नौसढ़ उतरे और एक बोलेरो में सवार होकर बड़हलगंज के लिए निकले। रास्ते में सवार जहरखुरानों ने उन्हें शिकार बनाया और बैग में रखा सामान और नगदी लूटकर फरार हो गए हैं। गगहा इलाके में भलुआन के पास सड़क किनारे बदमाशों ने दुर्गेश को फेंक दिया था। थोड़ा होश में आने पर दुर्गेश ने एक राहगीर के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्गेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बेसुध होने की वजह से दुर्गेश के पास कितने रुपए और कौन-कौन से सामान थे इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सिपाही की भूमिका संदिग्ध

पुलिस के शुरुआती जांच में सिपाही की भूमिका संदेह के घेरे में है। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि सिपाही पूरी तरह से होश में है। उसकी डाक्टरी जांच कराई गई है। डॉक्टर ने नशीले पदार्थ खिलाने या पिलाने की पुष्टि नहीं की है। सिपाही के मुताबिक वह पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी का गनर है। उनके साथ लखनऊ गया था। वह दिल्ली चले गए और सुबह साढ़े आठ बजे वह घर के लिए निकला। सिपाही ने बताया कि उसने अयोध्या में रामलला का दर्शन भी किया। अब सवाल यह है कि कार्बाइन के साथ रामलला की दर्शन कैसे कर सकता है। उन्होंने बताया कि 4:30 बजे से नौसढ़ से चलने की बात सिपाही ने बताई है और घटना की जानकारी सात बजे आई है। एसएसपी ने कहा कि सिपाही को छुट्टी पर आना था तो नियमानुसार उसे बलिया जाना चाहिए। पुलिस लाइंस में कार्बाइन जमाना चाहिए या फिर लखनऊ में ही इंतजार करना चाहिए था। सिपाही को साथ लेकर प्रत्येक बिंदु की जांच की जा रही है। वह कहां से कार में चढ़ा कहां उतरा। सीसी टीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में भी आने की चर्चा

पूर्व मंत्री के गनर के साथ हुई घटना के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि गनर दुर्गेश पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के साथ कौड़ीराम में आयोजित सपा-बसपा की संयुक्त रैली में आया था। यहीं से घर जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed