फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लोकसभा चुनाव में 74 सीटें जीतेगी भाजपा

लोकसभा चुनाव में 74 सीटें जीतेगी भाजपा

Wed, 31 Oct 2018 01:42 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में 74 सीटें जीतेगी भाजपा
सपा-बसपा खो चुकी हैं अपना जनाधार: जुगलकिशोर
विज्ञापन

कहा, लोकसभा चुनाव में 74 सीटें जीतेगी भाजपा
मंदिर वहीं बनाएंगे, जहां रामलला विराजमान हैं
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में 74 सीटें जीतेगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते जनता में सरकार की साख बढ़ी है। सभी लोग यह महसूस करने लगे हैं कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें समाज का हर वर्ग सुरक्षित है। राम मंदिर के सवाल पर कहा कि हम समय भी बताएंगे, तारीख भी बताएंगे, मंदिर भी वहीं बनाएंगे जहां रामलला विराजमान हैं।

जुगल किशोर मंगलवार को सर्किटहाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब के घर में भी बिना धुएं के खाना पकने लगा। सौभाग्य योजना के द्वारा गरीबों के घरों को रोशन किया जा रहा है। अभी हाल ही में आयुष्मान योजना लाकर केंद्र सरकार ने गरीब और असहाय के इलाज की व्यवस्था की है। गरीबों का अब पांच लाख का इलाज मुफ्त में होगा। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का अभियान चलाकर मोदी ने नई क्रांति का आगाज किया है। स्वच्छ भारत गांधी का सपना था पर जिस गांधी के नाम पर 50 साल तक देश पर कांग्रेस ने राज किया उन्हें भूल गई। उनके सपनों को मोदी साकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed