फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दो और की मौत, अब तक पांच की जा चुकी जान

दो और की मौत, अब तक पांच की जा चुकी जान

Mon, 08 Oct 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Mon, 08 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
दो और की मौत, अब तक पांच की जा चुकी जान
हादसा। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। बड़हलगंज के देवरिया-रामजानकी मार्ग पर दुबौली गांव के पास रविवार को ओवरटेक करने के दौरान ऑटो पर ट्रक के पलटने की घटना में घायल हुए लोगों की सोमवार को मौत हो गई। इस हादसे में अब तब पांच लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के हरगांव थाने के शुक्लनपुर गांव के कंजड़ समुदाय के लोग लखीमपुर खीरी जिले के जमुनहिया निवासी पंकज के साथ बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर किराए के मकान में रहते थे। सभी फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे। ये लोग रविवार सुबह सात बजे ऑटो बुक कर देवरिया जिले के बरहज में फेरी लगाने जा रहे थे।
विज्ञापन


दुबौली गांव के पास गिट्टी लदा ट्रक ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। हादसे में शालू (18), ऑटो चालक तोता (30), वीर सिंह (16) निवासी शुक्लनपुर की मौत हो गई थी। वहीं रुकसाना, रंजीत जायसवाल, रामजीत, रीकुवा, पुष्पा, पंकज, विजय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सोमवार को रंजीत जायसवाल, पंकज ने भी दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर बड़हलगंज ने बताया कि सोमवार को दो और लोगों की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed