फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोला सीएचसी में तोड़फोड़ करने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई

युवक पर मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी

Fri, 24 Aug 2018 01:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 24 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
गोला सीएचसी में तोड़फोड़ करने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई
गोरखपुर। मां की मौत के बाद मंगलवार की रात गोला सीएचसी पर तोड़फोड़ करने वाले युवक के खिलाफ स्वास्थ्य महकमा मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई कराने की तैयारी में है। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने मामले की जांच कराने के बाद विभाग को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए यह कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि युवक ने पहले तो बीमार मां का इलाज कराने में लापरवाही की। जब उसकी मां की मौत हो गई तो लोगों की उलाहना से बचने के लिए उसने 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया।
विज्ञापन


एंबुलेंस चालक और तकनीशियन के मुताबिक घर पर ही युवक की मां की मौत हो चुकी थी। युवक का व्यवहार देख और डर के चलते वे वृद्धा को लेकर अस्पताल आए। सीएमओ ने बताया कि एंबुलेंस चालक इसी डर के कारण स्वास्थ्य केंद्र पर बिना हस्ताक्षर कराए ही वहां से चला गया। डॉक्टर अस्पताल के पीछे थे। जब वह आए तो उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस पर इलाज न मिलने का आरोप लगाते हुए युवक ने तोड़फोड़ की। उसने सरकारी संपत्ति का काफी नुकसान किया। युवक के पड़ोसियों के मुताबिक उसकी मां की तबियत पहले से ही काफी खराब थी। एक दिन पहले युवक ने अपनी भाभी को पीटा था। तब पुलिस उसे हिरासत में लेकर जा रही थी, लेकिन मां की बीमारी के चलते ही छोड़ दिया था। उसके बाद भी युवक अगले दिन भी उन्हें इलाज के लिए नहीं ले गया। इस मामले में एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर युवक के खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed