{"_id":"5b58d1c24f1c1bb8538b549b","slug":"41532547522-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार घूस लेते कानूनगो रंगेहाथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार घूस लेते कानूनगो रंगेहाथ गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
घूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा (गोरखपुर)। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को तहसील में पांच हजार रुपये घूस लेते कानूनगो रामलवट सिंह को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे चौरीचौरा थाने को सुपुर्द कर दिया गया। उसके खिलाफ चौरीचौरा थाने में एंटी करप्शन टीम के प्रभारी जेपी पांडेय की तहरीर पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। झंगहा के राजधानी गांव के हरैया टोला निवासी उमेश गुप्ता ने एंटी करप्शन टीम के प्रभारी जेपी पांडेय से कानूनगो के घूस मांगने की शिकायत की थी। उमेश के मुताबिक उनकी जमीन की पैमाइश के बाद फील्ड बुक तैयार करने के लिए रुपये की मांग की जा रही थी।
शिकायत के आधार पर जेपी पांडेय अपनी टीम के साथ तहसील पहुंच गए। बुधवार की दोपहर 3.45 बजे टीम ने उमेश को रंग लगे पांच हजार रुपये लेकर भेजा। कानूनगो ने जैसे ही नोट लेकर जेेब में रखा, टीम ने उन्हें दबोच लिया। कानूनगो के हाथ भी धुलवाए गए। टीम में एके सिंह, शैलेंद्र राय, चंद्रभान मिश्रा, पुनीत सिंह, चंद्रेश शामिल थे। छह महीने बाद रिटायर होने जा रहा कानूनगो बांसगांव के सिसवा गांव का मूल निवासी है।