फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आज जेल से रिहा हो सकते हैं डॉ. राजीव

आज जेल से रिहा हो सकते हैं डॉ. राजीव

Mon, 09 Jul 2018 01:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 09 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आज जेल से रिहा हो सकते हैं डॉ. राजीव
brd hospital
गोरखपुर। अगस्त में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुए ऑक्सीजन कांड के आरोपी डॉ. राजीव मिश्रा सोमवार को जमानत पर छूट सकते हैं। वह इस मामले में जमानत पर जेल से बाहर आनेे वाले चौथे आरोपी होंगे। मंगलवार को ही उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी, लेकिन खराब तबीयत के चलते औपचारिकताएं पूरी नहीं हो सकीं। वह तीन जुलाई से लखनऊ के राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में भर्ती थे। रविवार रात उन्हें वहां से जिला जेल लाया गया।
विज्ञापन


इस मामले में डॉ. राजीव से पहले डॉ. कफील खान, पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी और डॉ. सतीश कुमार को जमानत मिल चुकी है। आरोपी डॉ. राजीव की पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला, चीफ फार्मासिस्ट गजानन जायसवाल, लिपिक उदय प्रताप शर्मा, संजय कुमार त्रिपाठी और सुधीर कुमार पांडेय को अभी जेल में ही रहना होगा। आठ माह जेल काटने के बाद डॉ. कफील खान जमानत पर छूटे थे। इसके बाद ऑक्सीजन सप्लायर फर्म के मालिक मनीष भंडारी और फिर डॉ. सतीश को जमानत मिली थी। जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि रविवार रात में डॉ. राजीव मिश्र को राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान से जेल लाया गया। अभी उनकी जमानत के संबंध में कागजात नहीं पहुंचे हैं। सोमवार को समय से कागजात मिल गए तो वह रिहा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed