फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बेटे का कालित गिरफ्तार नहीं हुए तो पिता पहुंचा जान देने

बेटे का कालित गिरफ्तार नहीं हुए तो पिता पहुंचा जान देने

Thu, 19 Apr 2018 01:32 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 19 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बेटे का कालित गिरफ्तार नहीं हुए तो पिता पहुंचा जान देने
क्राइम
पीपीगंज। बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध पिता जान देने के लिए बुधवार की सुबह रोहिन नदी में कूदने पहुंच गया। वह तो गनीमत थी कि मौके पर मौजूद एक ट्रक चालक ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया और घरवालों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। उनके पास से कीटनाशक की शीशी भी मिली। घर से निकलने से पहले वह सुसाइड नोट भी छोड़ आए थे। पिता ने पुलिस पर बेटे की हत्या के मामले में लीपापोती का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बेलघाट खुर्द, तर्कवलिया के राम बेलास (50) का बेटा वीरेंद्र कुमार (16 वर्ष) 27 अगस्त को लापता हो गया। तीन दिन बाद उसकी लाश चिलुआताल के बरियारपुर गांव के पास राप्ती नदी में मिली। राम बेलास ने हत्या की आशंका जताते हुए पीपीगंज थाने में तहरीर दी। बकौल रामबेलास, कई दिनों तक टालमटोल के बाद उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर केस दर्ज किया गया, मगर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए राम बेलास पीपीगंज एसओ मिलते रहे। बाद में एसएसपी से भी मिलकर गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आजिज आकर बुधवार को वह कीटनाशक की शीशी साथ लेकर सिसई घाट पहुंच गए। जिस समय वह पुल पर शीशी खोल रहे थे उसी समय वहां मौजूद ट्रक चालक की नजर पड़ गई। उसने रामबेलास से कीटनाशक की शीशी छीन ली। उनकी आपबीती सुनने के बाद ट्रक ड्राइवर ने घर वालों को सूचना देकर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed