फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चलती ट्रेन से कूदकर चोर को पकड़ा

चलती ट्रेन से कूदकर उचक्के को पकड़ा

Sun, 10 Dec 2017 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 10 Dec 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन से कूदकर चोर को पकड़ा
arrest - फोटो : demo pic
महिला का बैग लेकर भाग रहे उच्चके को युवक ने चलती ट्रेन से कूद कर पकड़ लिया। हालांकि एक अन्य आरोपी भाग निकला। पकड़े गए उच्चके के पास से महिला का पर्स बरामद हो गया है। जीआरपी के जवान उससे पूछताछ में जुटे हैं।
विज्ञापन


महराजगंज के बृजमनगंज लेहड़ा निवासी जितेंद्र की पत्नी रीता देवी बहन के घर अलीनगर आई थीं। रविवार दोपहर गोरखपुर स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पकड़कर रीता देवी, देवर सुरेंद्र के साथ ससुराल जा रही थीं। बगल में दो युवक बैठे थे। दो बजे के करीब ट्रेन कैंपियरगंज स्टेशन पर पहुंची। इसी बीच उच्चकों ने रीता का पर्स और जेवरात उड़ा दिए। महिला के शोर मचाने पर देवर सुरेंद्र चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर कूद गया और पीछा कर एक संदिग्ध को पकड़ लिया। दूसरा भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना पर जीआरपी पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान महिला का कुछ सामान उसके पास मिला। फरार शख्स की तलाश पुलिस कर रही है। जीआरपी का कहना है कि कुछ सामान बरामद हुआ है, जेवरात दूसरे संदिग्ध के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed