{"_id":"59f730864f1c1b69678b81e8","slug":"41509372038-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन के लिए हुई तकरार, किशोरी ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोजन के लिए हुई तकरार, किशोरी ने लगा ली फांसी
Updated Mon, 30 Oct 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीगंज। कस्बे के वार्ड नंबर तीन में सोमवार की दोपहर एक छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। दरवाजा तोड़कर किशोरी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस आत्महत्या की वजह तलाश रही है। किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती थी। पूछताछ में पता चला है कि सुबह भोजन के लिए घर में तकरार हुई थी।
अरविंद सोनकर की बेटी पूजा (16) जीवन ज्योति इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। कुछ दिन पहले उसकी मां मायके चली गई। पूजा दो बहनों और भाई की देखरेख कर रही थी। सोमवार की सुबह पिता काम पर चले गए। इसी बीच किसी बात पर घर में बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोपहर के वक्त पूजा ने कमरा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पिता अरविंद घर पहुंचे। उन्होंने बेटी को आवाज दी। जवाब न मिलने पर संदेह होने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर कुंडी से बेटी को लटका देख उन्होंने शोर मचाया। सूचना मिलने पर सीओ कैंपियरगंज, एसओ पीपीगंज फोरेंसिक टीम के साथ जांच करने पहुंचे। एसओ का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।