फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नदी में लापता तीन के शव मिले

नदी में लापता तीन के शव मिले

Fri, 06 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
नदी में लापता तीन के शव मिले

विज्ञापन
गोरखपुर।
रामपुर नया गांव के पास रोहिन में नाव पलटने के बाद से लापता चार लोगों में से तीन के शव गुरुवार को मिल गए। एनडीआरएफ की टीम को कड़ी मशक्कत के बाज शव घटनास्थल से करीब 11 किलोमीटर दूर मिले। मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार ने दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान पहले ही किया है।

नाव से नदी पार से लकड़ी बटोरने जा रहीं दो महिलाएं, एक बच्ची और एक युवती नाव पलटने की वजह से बुधवार को लापता हो गई थीं। इनकी तलाश एनडीआरएफ ने बुधवार को ही शुरू की थी लेकिन बरामदगी नहीं हो सकी। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने दूर दराज के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की। गुरुवार को डोमिनगढ़ के पास प्रीति (10) के शव होने की सूचना मिली। यह दूरी घटनास्थल से करीब 11 किलोमीटर की है। देरशाम निशा (35) और बेबी (20) का शव भी बरामद कर लिया गया। नया गांव में एक साथ तीन शव पहुंचा तो तमाम लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। हादसे में लापता रबीना (15) अभी नहीं मिल सकी है। उसकी तलाश में एनडीआरएफ की टीमें लगी हैं। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर डीपी चंद्रा ने बताया कि अभी तीन शव मिले हैं। एक की तलाश जारी है। इस काम में एनडीआरएफ के 25 जवान लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed