फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   उच्चकों ने छात्रों का मोबाइल छिना

उच्चकों ने छात्रों का मोबाइल छिना

Wed, 20 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
उच्चकों ने छात्रों का मोबाइल छिना

विज्ञापन
गोरखपुर।
दीवानी कचहरी गेट के पास बदमाशों ने मंगलवार को छात्रों का मोबाइल छीन लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और छात्रों की तहरीर पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई। उधर, सहजनवां के खानिमपुर में स्कूल में मोबाइल फोन न ले जाने के आरोप में छात्रों ने प्रिंसिपल के साथ अभद्रता कर दी। पुलिस ने चार छात्रों को हिरासत में लिया है।
कुशीनगर बोदरवार के घोघरा निवासी शिवेंद्र यादव और सूर्यपाल सिविल लाइंस क्षेत्र में प्रतियोगिता परीक्षा की कोचिंग करते हैं। मंगलवार सुबह कचहरी चौराहे पर टेंपो से उतरने के बाद पैदल बेतियाहाता की तरफ जा रहे थे। दीवानी कचहरी गेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को रोक लिया और पिटाई कर मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

पिपरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, सहजनवां इलाके के खानिमपुर इंटर कॉलेज में मोबाइल नहीं ले जाने से नाराज छात्रों ने प्रिंसिपल के साथ अभद्रता कर दी। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार को जैसे ही प्रधानाचार्य ध्रुव कुमार चंद्रा स्कूट गेट पर पहुंचे तो छात्रों ने अभद्रता शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया। प्रिंसिपल ने मोबाइल फोन स्कूल में नहीं ले जाने को लेकर विवाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed