{"_id":"599c3fd14f1c1b900c8b4866","slug":"41503412177-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर सभासद का चेन उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसा देकर सभासद का चेन उड़ाया
Updated Tue, 22 Aug 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोला बाजार।
कस्बे के गौशाला मोहल्ले के पास खेत जा रहीं महिला सभासद को झांसा देकर बाइक सवार बदमाश उनकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए। भागते समय बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल कर रही है।
कस्बे के वार्ड संख्या 9 की सभासद नूरजहां मंगलवार सुबह खेत देखने जा रही थीं। गौशाला के पास बाइक सवार बदमाश पहुंचे। उन्होंने नूरजहां से कहा कि उनके बेटे इस्तियाक ने चेन मांगी है, उस पर मोहर लगवानी है। उनके झांसे में आकर नूरजहां से चेन बदमाशों को दे दी। थोड़ी देर बाद ठगी का एहसास होने पर उन्होंने शोर मचाया। मोहल्ले के लोग खोजबीन करते हुए चंद चौराहे की तरफ गए तो पता चला कि बदमाश एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फुटेज निकलवाई और पीड़ित से उनकी पहचान कराई। एसओ ने कहा कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।