फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लापता छात्र की हत्या कर फेंका गया शव मिला

लापता छात्र की हत्या कर फेंका गया शव मिला

Fri, 28 Jul 2017 10:08 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
लापता छात्र की हत्या कर फेंका गया शव मिला
इंद्र कुमार (इनसेट) का शव मिलने के बाद बिलखते घरवाले। - फोटो : Amar Ujala
सहजनवां (गोरखपुर)।
विज्ञापन

तीन दिन से लापता टिकरिया गांव के छात्र इंद्र कुमार की राप्ती नदी में हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गले पर मौजूद निशान देखकर रस्सी से उसका गला घोंटने कर हत्या करने की बात कही जा रही है। उसके हाथ-पैर भी रस्सी से बंधे थे। शव साड़ी में लपेटकर फेंका गया था। शुक्रवार शाम लाश मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त कर घरवालों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

सहजनवां थानाक्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी प्रहलाद निषाद मुंबई में काम करते हैं। उनका छोटा बेटा इंद्र कुमार निषाद इंटर का छात्र था। 26 जुलाई की शाम वह बहन का मोबाइल फोन लेकर निकला घर से था। देर रात तक जब वह नहीं आया तो परेशान होकर घरवालों ने उसे फोन किया तो फोन किसी दूसरे शख्स ने उठाया और थोड़ी देर में ही आने की बात कही। इसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार को घरवालों ने पुलिस को इंद्र कुमार के गायब होने की सूचना दी। शुक्रवार को उसकी लाश नदी किनारे मिली। इंस्पेक्टर अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के गले पर रस्सी से कसे जाने का निशान है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मौत की खबर से घर में मातम
तीन दिन से लापता बेटे की मौत की खबर पाते ही घर में मातम छा गया। सभी दहाड़े मारकर रोने लगे और राप्ती नदी के किनारे पहुंच गए। हत्या की वजह या दुश्मनी पर अभी घरवाले कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed