फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   350 people cought while they are drinking wine on the road

सड़क पर शराब पीते पकड़े गए 350 लोग

Sun, 29 May 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 29 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
350 people cought while they are drinking wine on the road
सड़क पर शराब पीते मिले लोगों को हिरासत में लेकर थाना कैंट ले जाती पुलिस - फोटो : mahesh kumar
आईजी के निर्देश पर जिले में शनिवार की शाम पुलिस ने सघन चेकिंग की। चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले 350 लोगों को हिरासत में लिया। यातायात नियम की अनदेखी करने वाले 100 से ज्यादा लोगों का चालान करने के साथ ही गाड़ी के शीशे से काला फिल्म उतारा।
विज्ञापन


शाम सात बजे एसपी (सिटी) हेमराज मीना, एसपी (ट्रैफिक) श्रीप्रकाश द्विवेदी रुस्तमपुर चौराहे पर पहुंचे। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सड़क से पीछे करके दफा 34 के तहत चालान करके जुर्माना वसूला। बीयर शाप, अंग्रेजी और देसी शराब की दुकान के सामने शराब पीते मिले 50 लोगों को हिरासत में लिया। इसके अलावा गोरखनाथ, गोलघर, तरंग क्रासिंग, घंटाघर, बक्शीपुर, अलीनगर, जाफरा बाजार के अलावा बड़हलगंज, बेलीपार सहित जिले के अन्य थाना क्षेत्रों सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिले 300 लोग पकड़े गए।
विज्ञापन


पुलिस ने 100 से ज्यादा दोपहिया/ चार पहिया वाहन का चालान करने के साथ ही काली शीशा से काली फिल्म हटाकर जुर्माना वसूला। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed