{"_id":"5cdc55fcbdec22076402889d","slug":"31557943804-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
55 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Thu, 16 May 2019 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी अवध आसाम एक्सप्रेस से जीआरपी ने पांच किलो छह सौ ग्राम चरस के साथ बुधवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया। चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 55 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने अपने कुछ अन्य साथियों के नाम बताए हैं जिनकी तलाश में जीआरपी लगी हुई है।
जीआरपी इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अवध आसाम ट्रेन के जरिए तस्करी की सूचना मिली थी। ट्रेन प्लेटफार्म पर आई तो टीम ने तलाशी शुरू कर दी। इसी बीच एक संदिग्ध पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।
पूछताछ में उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में चरस बरामद की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत 55 लाख रुपये के करीब है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण के सिरसवा बाजार निवासी शिवपूजन महतो के रूप में हुई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी पडरौना जीआरपी उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार राही, हेड कांस्टेबल राजीव यादव, सदन यादव, कांस्टेबल जितेंद्र गोस्वामी, उमेश कुमार, सत्येंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।