{"_id":"5ccde63bbdec2207836076be","slug":"31556997691-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई कार्यकर्ता पर फायरिंग, कार में धंसी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आरटीआई कार्यकर्ता पर फायरिंग, कार में धंसी गोली
विज्ञापन
फोटो

शाहपुर के डेयरी कॉलोनी के पास हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
रेलवे में जनसूचना के तहत मांगी हैं कई सूचनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के डेयरी कॉलोनी के पास शनिवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने आरटीआई कार्यकर्ता वीरेंद्र राय (50) पर फायरिंग कर दी। संयोग अच्छा था कि गोली उन्हें नहीं लगी और उनकी कार में जा धंसी। वीरेंद्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे। लोगों को देख बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शाहपुर के अशोक नगर कॉलोनी बशारतपुर निवासी वीरेंद्र राय शाम में कार से अपने मित्र रेलकर्मी कैलाश प्रसाद के घर डेयरी कॉलोनी गए थे। वहां से कैलाश को साथ लेकर वह असुरन की ओर निकले थे। कॉलोनी से जैसे ही वह बाहर आए, बाइक सवार दो बदमाशों ने आवाज देकर रुकने को कहा। बाइक सवार को देखते ही वह कार मोड़ने लगे। इसी बीच पीछे बैठा बदमाश उतरा और गाली देने लगा। उसने असलहा निकाला और फायरिंग कर दी। गोली शीशा तोड़ते हुए सीट के पास लगी। फिर उसने एक और गोली चलाई जो कार के दरवाजे पर धंस गई। इसके बाद वीरेंद्र शोर मचाने लगे। लोगों को एकत्र होता देख बदमाश फरार हो गए।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र ने रेलवे में जनसूचना अधिकार के तहत कई सूचनाएं मांगी हैं। इसे लेकर पहले भी उन्हें कई बार धमकी दी जा चुकी है।