फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस परीक्षा के दौरान हंगामा, अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग

पुलिस परीक्षा के दौरान हंगामा, अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग

Mon, 28 Jan 2019 12:50 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
पुलिस परीक्षा के दौरान हंगामा, अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग
अभ्यर्थियों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाया। - फोटो : amar ujala
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के बरगदही स्थित बेला देवी मोतीलाल यादव इंटर कॉलेज में रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए अभ्यर्थी पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए परीक्षा का बहिष्कार कर गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन को जाम कर धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के समझाने पर भी वे नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग कर हाइवे खाली कराया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने बातचीत कर दूसरे सेंटर पर सोमवार को परीक्षा कराने का फैसला लिया। इसकी सूचना अभ्यर्थियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


रविवार को जिले के कई सेंटर पर पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित थी। भटहट ब्लॉक के बेला देवी मोतीलाल यादव कॉलेज में दूसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक होनी थी। उसी दौरान एक बजे ही करीब 600 अभ्यर्थी पहुंच गए थे। 3:30 बजे तक पेपर नहीं आने पर अभ्यर्थी उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। उसकी सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए और अभ्यर्थियों को समझाया। साथ ही गलती से दूसरे सेंटर पर गए पेपर को मंगाया गया। बंडल खुला होने और पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थी सड़क पर आ गए और हाइवे पर प्रदर्शन करने लगे। इस सूचना पर एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, एसडीएम चौरीचौरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे उग्र होने लगे। उसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed