{"_id":"5b689a804f1c1b913e8b592f","slug":"31533581952-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान पति के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान पति के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
पूर्व प्रधान के पति की पिछले दिनों हो गई थी हत्या, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
गिरफ्तारी के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के गोनहा गांव के पूर्व प्रधान के पति तेज प्रताप यादव की हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को सोमवार ज्ञापन सौंपा।
पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि पनियरा थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ रहा है। जिससे आम जनता में डर व्याप्त है। कोई भी व्यक्ति अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दबंग बेखौफ होकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। ऐसे मामलों में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पनियरा क्षेत्र के ही एक जमीन पर पहले से रह रहे लोगों को बेदखल कर दिया गया। इस मामले में भी पुलिस ने एनसीआर लिखकर मामले की इतिश्री कर लिया। आरोप लगाया कि समाजवादी विचारधारा के लोगों और कार्यकर्ताओं को सत्ता पक्ष के इशारे पर गलत तरीके से आपराधिक मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोनहां के पूर्व प्रधान के पति की हत्या के आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने हत्या के आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अविलंब गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुदामा प्रसाद, सुमन ओझा, बेचई यादव, रामाज्ञा, वजीर आलम, श्याम सुंदर वर्मा, कमरूद्दीन खां, सरफद्दीन खां आदि मौजूद रहे।